शिमला. भाजपा हिमाचल प्रदेश में अपने तूफानी प्रचार का आगाज शुक्रवार से शुरू करने जा रही है। कल से भाजपा के प्रदेश व केन्द्र के नेता पूरे प्रदेश में रैलियों का दौर शुरू करेंगे।
नेताओं का दावा है कि इस भ्रष्ट और वंशवादी कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ कर ही दम लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक जगत प्रकाश नड्डा (केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री), प्रेम कुमार धूमल (पूर्व मुख्यमंत्री) व युवा नेता अनुराग ठाकुर कल से प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे।
भाजपा के स्टार प्रचारकों के आगामी 2 दिन के कार्यक्रम तय हुये हैं जो इस प्रकार है:
27 अक्टूबर
जगत प्रकाश नड्डा 27 अक्टूूबर को 1 बजे सोलन में, सांय 4 बजे सन्जौली (शिमला) तथा 6 बजे सांय नाभा (शिमला) में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
प्रेम कुमार धूमल 27 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे भटियात, 12ः00 चुराह, 2ः00 बजे, जसवां परागपुर में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
अनुराग ठाकुर 27 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक कुटलैहड़ में दोपहर बाद 2 बजे से 6 बजे तक चिन्तपूर्णी में विभिन्न जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
28 अक्टूबर
इसी प्रकार 28 अक्टूबर 2017 को जगत प्रकाश नड्डा प्रातः 9 बजे चम्बा, 10 बजे भरमौर, 12 बजे दोपहर बैजनाथ व 1:30 बजे बाद सुलह में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
प्रेम कुमार धूमल 28 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे रामपुर, 12ः30 बजे सरकाघाट व दोपहर बाद 2:30 बजे मण्डी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
अनुराग ठाकुर 28 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक गगरेट विधानसभा व दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक हरोली विधानसभा क्षेत्र में अनेक जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।