अर्की (सोलन). स्वच्छ भारत अभियान के तहत उपमंडल के ग्राम पंचायत देवरा के महिला मंडल जखौली ने स्थानीय गांव में सफाई अभियान छेड़ा. महिलाओं ने इस मौके पर शिव मंदिर,भद्रकाली मन्दिर परिसर,रास्ते व सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई की. इसके साथ ही महिलाओं ने स्थानीय गांव के सभी लोगों से स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की.
महिला मंडल जखौली की सचिव रोशनी भारद्वाज ने कहा कि महिला मंडल जखौली समय समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है.उन्होंने इस मौके पर सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी.
इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्य शर्मिला गौतम,निर्मला, कांता ठाकुर,रीता भारद्वाज, मीना ठाकुर, सत्या भारद्वाज, रामेश्वरी देवी, लीला देवी, निर्मला ठाकुर, कमलेश देवी,उमा ठाकुर,चम्पा ठाकुर सहित अन्य महिलाये मौजूद रही.