मंडी (जोगिंद्रनगर). शनिवार को विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत भराड़ू में गड़ूही-मकोड़ा-खपरोटू सडक़ का भूमि पूजन किया तथा विभाग को शीघ्र काम पूर्ण करने के आदेश जारी किए। वहीं विधायक ने शनिवार को मंढोता गांव के लिए बनी सडक़ का भी लोकार्पण किया। जिसके लोगों ने विधायक का धन्यवाद किया।
विधायक ने कहा कि विधायक नीधि से दिये दो लाख की लागत से इस सडक़ का निर्माण हुआ है। सडक़ बनने पर जहां लोगों में खुशी थी, वहीं उन्होंने विधायक का ढोल नगाड़ों से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। विधायक ने लोगों से आने वाले विधानसभा चुनावों के एक जुट होकर भाजपा का काम करने का आहवान किया। वहीं शनिवार को विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने नगर परिषद के वार्ड में सार्वजनिक शौचालय के लिए एक लाख पचास हजार की राशि की भी घोषणा की। वार्ड पांच में राशन डिपो के नजदीक बनेगा।
जिसके लिए नगर परिषद के अध्यक्षा निर्मला देवी, ठाकुर सिंह, राजीव कुमार, राजकुमार, धोगरी राम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विधायक का धन्यवाद किया। विधायक ने कहा कि नगर परिषद के विकास कार्यों में धन की किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं उन्होंने वार्ड पांच में जंज घर के साथ बनने वाले रसोई घर के लिए भी भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सुनीता देवी, कपूर चंद, दुर्गा सिंह, रोशन लाल, अजय सकलानी, रीता ठाकुर, जोगिंद्रनगर सिंह, बलवीर कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।