अहमदाबाद. गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है. इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं.
उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है. ऐसे में आज भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होनी हैं.
दोपहर तीन बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
जिला | वोटिंग |
तापी | 64.27% |
बटोड | 43.67% |
द्वारका | 46.55% |
कच्छ | 45.45% |
जूनागढ़ | 46.03% |
सूरत | 47.01% |
जामनगर | 42.26% |
पोरबंदर | 43.12% |
अमरेली | 44.62% |
भावनगर | 45.91% |
डांग | 58.55% |
वलसाड | 53.49% |
सुरेंद्रनगर | 48.60% |
नवसारी | 55.10% |
मोरबी | 63.75% |
गिर सोमनाथ | 50.89% |
राजकोट | 46.68% |
गुजरात में पहले चरण का मतदान जारी है. इस दौरान मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों को चुनाव आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है.

गुजरात में 5 बजे तक पहले चरण का मतदान पूरा हुआ
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है. कुछ सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह देखने को मिला है तो कुछ सीटों पर सुस्त मतदान हुआ है.
दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा. जबकि मतगणना की प्रक्रिया आठ दिसंबर को होगी.
चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 56.88% मतदान हुआ. पहले चरण का मतदान के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी.
पहले घंटे में लगभग पांच फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जबकि सुबह 11 बजे तक 18.95 फीसदी मतदान हुआ. कई पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी.
गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र के 19 जिलों में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों में 70 महिलाएं और 339 निर्दलीय हैं. 89 सीटों में से 14 अनुसूचित जनजाति और सात दलितों के लिए आरक्षित हैं.