हमीरपुर (नादौन). विधायक विजय अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत हड़ेटा गांव में दो लाख रुपये से निर्मित महिला मंडल भवन व गांव के ही प्रमुख रास्ते पर विधायक फंड से निर्मित पुल का उद्घाटन किया. साथ ही यह पुल जनता को समर्पित किया. महिला मंडल के सदस्यों ने विधायक का हड़ेटा में पहुंचने पर शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया.
विधायक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव नजदीक आते देख जनता को गुमराह करने के लिए उसके झूठे हितैषी बन रहे हैं. जबकि पिछले साढ़े चार साल तक उन्हें नादौन की जनता की कभी याद नहीं आयी. चुनाव हारने के बाद से कभी उन्होंने नादौन की तरफ मुड़कर नहीं देखा. नादौन में विकास कार्यों को बढ़ावा देने की बजाय विकास में बाधा पहुंचाने में उन्होने कोई कसर नहीं छोड़ी. उनके मुताबिक, प्रदेश में जल्द ही प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और नादौन में जो विकास को ग्रहण लगा है उस पर विराम लगेगा.
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री पवन शर्मा,उपाध्यक्ष राजिंदर ठाकुर,पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा शर्मा,बीडीसी सदस्य पुष्पा वर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत ठाकुर,बूथ अध्यक्ष अवतार शर्मा,विशाल लखनपाल,राजकुमार,पूर्व प्रधान प्रकाशो देवी,महिला मंडल अध्यक्ष कांता देवी,आशा देवी,बिमला देवी,केसर चन्द,बृजमोहन,सतपाल सिंह,बालकृष्ण, सोमदत्त तथा प्रमुख कार्यकर्ता तथा महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे.