मंडी (जंजैहली). जंजैहली के बगस्याड में आज सराज भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरोज पांडे रही. जिसमें पूरे सराज क्षेत्र से लगभग तीन हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया.
इस सम्मेलन में पहली बार देखा गया कि सराज की महिलाएं राजनीति में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने में उत्सुक हैं. क्योंकि सराज क्षेत्र में किसी राजनीतिक मंच पर पहले इतनी महिलाएं एकत्र नहीं हुई. इस के अतिरिक्त इस सम्मेलन में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा साथ ही सांसद राम स्वरूप, भजपा विधायक जय राम भी उपस्थित थे.
राम स्वरूप ने कहा कि महिलाओं की इतनी अधिक तादाद को देखते हुए स्पष्ट नजर आ रहा है कि पांचवी बार भी ठाकुर जय राम भारी मतों से विजयी होंगे. भाजपा की राष्ट्रीय महिला महामंत्री सरोज पांडे ने कहा कि नारी शक्ति अब जाग चुकी है ,पूरे देश की तर्ज पर अबभाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुईं 3000 महिलायें हिमाचल को भी कांग्रेस त्याग करना है.