शिमला. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल विधानसभा चुनाव मतगणना से पहले सक्रिय हो गई हैं. प्रियंका ने हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के दावेदार 8 नेताओं का बॉयोडाटा मंगाया है.
Himachal चुनाव में कांग्रेस की और से प्रियंका गांधी, भुपेश बघेल और सचिन पायलट ने संभाली कमान, प्रदेश नहीं आए भाजपा के कई स्टार प्रचारक
प्रियंका रिजल्ट से पहले ही CM का चेहरा तय करने में जुटी
हिमाचल में प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने अकेले संभाल कर रखी थी. प्रियंका ने चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत सोलन से की थी. चुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने मंडी, कांगड़ा, ऊना और सिरमौर के सतौन में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया था. अब वे रिजल्ट से पहले ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में जुट गई हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता CM की रेस में सबसे आगे
अब तक वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सिंह का नाम मुख्यमंत्री की रेस के लिए प्रमुख तौर पर लिया जा रहा था, लेकिन प्रतिभा सिंह की दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात और उनके ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के बाद से प्रतिभा का नाम भी CM की रेस में गिना जा रहा है.
जातीय समीकरण साधने के मकसद से CM दावेदारों की सूची में कांगड़ा के बड़े OBC नेता चंद्र कुमार का नाम भी जुड़ गया है. प्रियंका ने इनकी भी डिटेल मांगी है. चंद्र कुमार पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.
प्रियंका ने 4 और कांग्रेसी नेताओं से डिटेल्स मांगी
सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने इन 4 नेताओं के अलावा प्रियंका गांधी ने धनीराम शांडिल, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर और कांगड़ा से ओबीसी नेता चंद्र कुमार की भी जानकारी देने को कहा है. इसके बाद इन सभी का बायोडाटा 8 बिंदुओं पर परखा जाएगा.
शिमला संसदीय क्षेत्र से धनीराम शांडिल और कुलदीप राठौर के नाम पर भी चर्चा संभावित है. हालांकि धनीराम शांडिल को सबसे उम्र दराज होना उन्हें इस रेस से बाहर कर सकता है.
1. CM चेहरे पर भ्रष्टाचार के आरोप न हो और भविष्य में भी वह समझौता न करे. | 2. CM दावेदार का नेता लो-प्रोफाइल होना चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मुख्यमंत्री से मिल सके. |
3. विधायकों और संगठन में मजबूत पकड़ हो और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता होनी चाहिए. | 4. BJP ने कांग्रेस के किस नेता को टारगेट किया और इसकी क्या वजह रही? |
5. कांग्रेस के CM का चेहरा सभी के लिए (easily accessible) ईजीली एक्सेसिबल होना चाहिए. | 6. भाजपा ने 5 साल पहले पूर्व वीरभद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाई थी. इसमें कांग्रेस के किन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और किन पर चार्जेज प्रूफ (charges proof) हुए. इसलिए प्रियंका ने BJP की चार्जशीट भी मांगी है. |
7. CM के चयन से पहले हाईकमान देखेंगी कि किन नेताओं ने BJP पर 5 साल ज्यादा हमले किये और BJP नेताओं ने कांग्रेस के किस नेता को ज्यादा टारगेट किया? | 8. जो कैंडिडेट लगभग 20 साल तक पार्टी को साथ लेकर चलने की क्षमता या योग्यता रखता हो, पार्टी उसे कमान सौंप सकती है. |
प्रियंका ने CM पद के दावेदार नेताओं से 8 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी
प्रियंका ने सीएम पद के दावेदार नेताओं के बारे में 8 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है. इसके आधार पर हाईकमान हिमाचल के मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेंगे.
फिलहाल कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी हुई है. कांग्रेस नेता चुनावी नतीजे आने से पहले ही कभी होली लॉज तो कभी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मिलकर अपनी अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि सरकार किसकी बनेगी, लेकिन कांग्रेस जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है.