कसौली. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर को प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त करने पर भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं मे ख़ुशी की लहर है. भाजपा कसौली मण्डल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, समाजिक न्याय एंव अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का आभार प्रकट किया है.
बता दें कि डेजी ठाकुर कसौली निर्वाचन क्षेत्र की औद्योगिक नगरी परवाणू से सम्बन्ध रखती है और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सचिव पद पर तैनात है. डेजी ठाकुर नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष भी रह चुकी है. कसौली मंडल के नेता व उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता ने बताया कि डेजी ठाकुर द्वारा पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव को देखते हुए पार्टी द्वारा यह कार्यभार सौंपा है जिससे कि कसौली निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.
उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से डेजी ठाकुर कसौली मंडल में लग्न ओर मेहनत से कार्य भी कर रही है. डेजी ठाकुर के महिला आयोग की अध्यक्ष चुनने पर जहां भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. वहीं अध्यक्ष बनने पर मंडल अध्यक्ष दौलत ठाकुर, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, लाज किशोर शर्मा, संजीव कश्यप, कपूर वर्मा, राजकुमार सिंगला, हीरा नन्द, विनोद मरवाह, मनसी देवी, कृष्णा मंडयाल, रामेश्वर, ममता ठाकुर, सन्तोष कुमारी, कृष्णा, बिल्लो नेगी, सीता राम, चन्दन, लक्ष्मी दत्त, हेमन्त, हरजीत, रणजीत, नन्द किशोर, गुलशन, तुलाराम, मदन शांडिल, रमेश, नरेश, डीके गुप्ता, मीना राम, हीरा सिंह, प्रकाश, चरण यादव, प्रकाश, आलोक, सन्तोष, राजेन्द्र, बृजलाल, सुशील शर्मा, राजपाल, सुनील, करनेल सिंह, यशपाल, संजय ठाकुर, चरनजीत, हेमेंद्र, रत्न, परमिंदर चौहान, जोगिन्द्र, राम, रुबिन, मोहिंद्र, दीक्षा, सुषमा, चैन सुरेन्द्र, आत्मा राम, भजन, रमेश ठाकुर, सन्तोष मेहता, विजय, हिमांशु, मधु, हेमलता, डोली सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी.